सीधी

मकर संक्रांति पर गायघाट सोनपुल की ओर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 14 जनवरी को यातायात प्रतिबंध लागू

ar 728 ad
AR News Live

सीधी: मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 जनवरी 2026 को थाना कमर्जी अंतर्गत गायघाट सोनपुल पर आयोजित होने वाले मेले को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर अहम फैसला लिया है। अपर जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार मेले के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध रहेगा।

 

प्रशासन के अनुसार मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिकों की उपस्थिति रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमिलिया, मऊगंज एवं चुरहट की ओर से गायघाट सोन नदी (थाना कमर्जी) की तरफ आने वाले तथा सीधी शहर से गायघाट सोन नदी की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन (लोडेड एवं अनलोडेड) प्रतिबंध के दायरे में रहेंगे।

 

मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं मध्यप्रदेश मोटरयान नियम, 1994 के नियम 215 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह प्रतिबंध 14 जनवरी 2026 को प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रभावशील रहेगा।

निर्धारित तिथि एवं समयावधि तक यह आदेश पूर्ण रूप से लागू रहेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button