जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग और ब्लॉक किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग और ब्लॉक किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल की सहमति और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अनुशंसा पर जिला अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष केडी साकेत एवं ब्लॉक किसान कांग्रेस रामपुर नैकिन के अध्यक्ष अनुराग सिंह द्वारा अपनी अपनी कार्यकारिणी घोषित की गई। अनुसूचित जाति विभाग की घोषित कार्यकारिणी में एक कोषाध्यक्ष 19 महामंत्री 15 उपाध्यक्ष 10 सचिव 7 सदस्य बनाए गए हैं तीन ब्लाक अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन की घोषित कमेटी में आठ उपाध्यक्ष 17 महामंत्री 43 सचिव 5 सहसचिव 17 कार्यकारिणी सदस्य 16 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। उक्त दोनों घोषित कमेटियों के पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की गई है कि सभी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्ण निर्वहन पर पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।




