Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली में फिर AAP की सरकार या BJP की होगी वापसी? इस Exit Poll के चौंकाने वाले नतीजे

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है. 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटिंग के साथ ही कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद हो गई है. अब इंतजार 8 फरवरी का है, क्योंकि इसी दिन चुनाव के नतीजे सामने आएंगे. लेकिन इससे पहले आए पोल डायरी (Poll Diary) Exit Poll के नतीजे ने AAP और बीजेपी दोनों के लिए चौंकाने वाले रिजल्ट दिए हैं.
पोल डायरी के एग्जिट पोल से लगता है कि दिल्ली में बीजेपी ने बाजी पलट दी है. इस एग्जिट पोल पर भरोसा करें तो दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी होगी. वह बंपर तरीके से जीत हासिल करने जा रही है. इस एग्जिट पोल में बीजेपी दिल्ली में एकतरफा जीत हासिल करती दिख रही है. पोल डायरी में बीजेपी को 42-50 सीटें, आप को 18-25 सीटें दी गई हैं. वहीं, कांग्रेस को 0-2 सीटें दी हैं. बात करें अन्य की तो एग्जिट पोल में एक सीट दी गई है.
Poll Diary ने दिया ये आंकड़ा, बीजेपी को बंपर बढ़त
पार्टी सीटें
बीजेपी 42- 50
आप 18-25
कांग्रेस 0-2
अन्य 0-1
दिल्ली चुनाव को लेकर आ गया सबसे ताजा सर्वे, AAP या BJP कौन मार रहा बाजी
वोटिंग परसेंटेज में कड़ी फाइट, लेकिन सीटों में अंतर
बात करें वोटिंग परसेंटेज की तो बीजेपी को सबसे ज्यादा 44.84 फीसदी वोट हासिल कर रही है. वहीं आप को सीटें भले ही कम मिल रही हों, 41.83 फीसदी वोट मिलेंगे. कांग्रेस भी 9.17 फीसदी वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहेगी. अन्य को चार फीसदी वोट मिलेंगे.
AAP का बीजेपी और कांग्रेस से मुकाबला
AAP के लिए यह चुनाव काफी मायने रखता है. जबकि बीजेपी और कांग्रेस भी मैदान में हैं और वापसी के लिए जोर लगा रहे हैं. बीजेपी ने दिल्ली में 1993 में जीत हासिल की थी, उसके बाद कभी जीत नसीब नहीं हुई. वहीं, कांग्रेस ने 1998, 2003, 2008 में लगातार जीत हासिल की और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रहीं. इस बार चुनाव में AAP को BJP-कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है. दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ वोटर्स हैं. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा.




