सीधी

कमर्जी तथा मझौली पुलिस ने जनसहयोग के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए सीसीटीव्ही कैमरे…

कमर्जी पुलिस ने 10 कैमरे घोघरा देवी मंदिर तो मझौली ने चमराडोल नाके पर लगवाए 04 कैमरे सीसीटीव्ही निगरानी के जरिये अपराधी डिटेक्शन मे मिलेगी मदद एवं अपराध मे आएगी कमी…

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था की सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देंते हुए जनसहयोग द्वारा थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील जगहों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाकर उस क्षेत्र पर निगरानी रखे जिससे कोई भी अपराध घटित होने पर कैमरा के सहयोग से जल्द से जल्द अपराधी को ढूंढा जा सके एवं सीसीटीव्ही के डर से अपराधी अपराध करने मे भी गुरेज करें। इसी क्रम मे थाना प्रभारी कमर्जी के अथक प्रयास के द्वारा घोघरा माता मंदिर में जनसहयोग द्वारा 10 कैमरा लगा कर पूरे मंदिर परिसर मे निगरानी के दायरे मे लिया गया है जो आमजन के लिए सुगम एवं हितकर होगा।

 

घोघरा माता मंदिर की मान्यता अधिक होने एवं बीरबल की जन्मस्थली होने से घोघरा माता मंदिर में दूर दूर से काफ़ी संख्या मे श्रद्धालु एवं दर्शक आते हैँ जिससे वहा काफी भीड़भाड़ का माहौल रहता है, एवं ऐसे समय मे असामाजिक तत्त्व सक्रिय हो जाते हैँ एवं भीड़भाड़ का आड़ लेते हुए अपराध करते हैँ, एवं मंदिर क्षेत्र मे जब भीड़ नहीं होती हो तो सामजिक तत्त्व आस्था के केंद्रबिंदु मंदिर पर नशा एवं अन्य गलत कृत्य करते हैँ। सीसीटीव्ही कैमरा लगने बाद से ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनपर वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी एवं अन्य कई लाभ मिलेंगे जिससे आने वाले समय मे सीसीटीव्ही कैमरा अत्यंत उपयोगी होगा।

 

तथा इसी क्रम में थाना प्रभारी मझौली के प्रयासों के द्वारा चमराडोल नाका मे 04 सीसीटीव्ही कैमरा लगाया गया है। चमराडोल नाका संजय दुबरी टाइगर रिज़र्व, परसिली रिसोर्ट का केंद्रबिंदु है साथ ही सघन वन क्षेत्र से लगा हुआ है जहा अक्सर आपराधिक गतिविधिया होने की आशंका रहती है। सीसीटीव्ही कैमरे के सहयोग से आगामी समय मे चमराडोल नाका के चारों तरफ निगरानी रखी जाएगी एवं आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जायेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button