क्राइमसीधी

बोकरो में विजय जुलुस के दौरान दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष जिसमें 50 लोगों के साथ हुई मारपीट..

ar 728 ad
AR News Live

बोकरो में विजय जुलुस के दौरान दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष जिसमें 50 लोगों के साथ हुई मारपीट..

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र अंतर्गत उस वक्त चारों तरफ मचा अफरातफरी का माहौल यह सब तब हुआ जब एक सरपंच ने चुनाव जीता और उसके बाद उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

*मामला*

सीधी जिले की रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बोकरो में सरपंच का चुनाव बीते 13 जून को समाप्त हो गया था। जिसका परिणाम आज शनिवार 17 जून को निकला है जिसमें सीता सिंह जीत चुकी हैं।

वही चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस पूरे गांव में निकाला गया। जिस पर पूरे गांव में जुलूस तो निकाल लिया गया पर जब वह पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव पूर्व सरपंच के घर के पास पहुंचा तो करीब 100 की संख्या में हथियारबंद लोगों ने उनके लाठी, डंडे व पत्थर और टांगी ऊपर हमला कर दिया है। वही जिसकी वजह से 13 लोग घायल हो गए हैं तो वहीं कई लोगो को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले पूर्व सरपंच सुषमा सिंह की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद सरपंच का पद रिक्त हो गया था। जहां 13 जून को पंचों के द्वारा मतदान किया गया जिसमें आज 17 जून को उसका परिणाम आया है जिसके बाद यह घटना निकलकर सामने आई है।

वहीं इस मामले में चुरहट एसडीओपी विवेक द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीता सिंह पति रण बहादुर कि इस चुनाव में जीत हुई थी। जिस पर विजय जुलूस यात्रा के दौरान दो गुटों में पथराव और मारपीट हुई जिसमें 13 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर दिया है। वही 12 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में भर्ती करा दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button