ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

भाजपा हर बूथ पर ध्वज वंदन के साथ भव्यता से युक्त स्थापना दिवस मनाएगी– देव कुमार..

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा हर बूथ पर ध्वज वंदन के साथ भव्यता से युक्त स्थापना दिवस मनाएगी– देव कुमार..

जिला डोली में स्थापना दिवस की रणनीति तय
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस जिले के 1036 बूथों पर पार्टी के ध्वज वंदन के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी बूथ अध्यक्ष इस कार्य को पूर्ण तैयारी के साथ संपादित करें।

उक्त आशय के विचार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने जिला पदाधिकारी, पार्टी के मंडल अध्यक्ष और महामंत्रीयों को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यालय में कहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि पार्टी की मंशा है कि प्रत्येक बूथ केंद्रों पर पार्टी का ध्वज वंदन का कार्यक्रम स्थापना दिवस पर गरिमामय वातावरण में आयोजित हो। पार्टी के ध्वज वंदन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन होगा। जिसे लघु सभा के रूप में आयोजित करें। बूथ विस्तारक दो के शानदार आयोजन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों को बधाइयां दी और कहा कि इसी प्रकार से सफलता के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए पार्टी के सभी कार्यक्रम एवं योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें।

जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने कहा कि जिले में 15,000 से अधिक पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य हो चुका है कुछ जगह जहां शेष है वहां भी अति शीघ्र पूर्ण करने की योजना है। 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत अलग-अलग दिन अलग-अलग मोर्चों के कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक पटेल, स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र सिंह परिहार ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, जिला मंत्री अखिलेश पांडे, अमित प्रधान, पूजा सिंह कुशराम, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, मोर्चा जिला अध्यक्षों में राकेश मौर्य, आगा मंसूर अली खान, मंडल अध्यक्षों में संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, अनिता सिंह, कृष्ण लाल पयासी छोटू,प्रवीण तिवारी, संदीप शर्मा रिंकू, संजय सोनी, मनोज तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button