ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अजयसिंह का दावा जनता के आक्रोश से भाजपा भयभीत

ar 728 ad
AR News Live

अजयसिंह का दावा जनता के आक्रोश से भाजपा भयभीत

 

*गरीबों की रोटी छीनने वाली सरकार को सबक सिखाएगी जनता*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश में 150 सीटों की जीत का दावा करते हुए कहा है कि सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश को देख कर भाजपा इस कदर भयभीत है कि वह चुनाव के पहले ही अपनी पराजय स्वीकार कर चुकी है। श्री अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के भयभीत होने का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि भारत सरकार के मंत्रियों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया।

चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनकीसर,बेल्दह, बोकरो, गौरदह,खैरा, पोस्ता एवं अमिलिहा में आयोजित जसम्पर्क एवं जनसभाओं को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महगाई से परेशान है, पढ़े लिखे युवा बेरोजगारी से परेशान हैं, महिलाएं और बच्चियां अत्याचार से परेशान हैं, किसान कर्ज से परेशान है, गरीब बिजली के बिल से परेशान है, कर्मचारी वर्कलोड से परेशान है और व्यापारी शोषण से परेशान है। उन्होनें कहा कि आम जनमानस का ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान न हो।

अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को जो 11 महत्वपूर्ण वचन दिए गए हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। अजय सिंह ने बताया कि नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को 1500 रुपये महीने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली हाफ,किसानों की कर्जमाफी एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को हर हाल में बहाल किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से महगाई आसमान छू रही है। लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बेरोजगारी की वजह से काबिल और पढ़े लिखे युवा आत्महत्या के लिए विवश हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों, गरीबों और बेरोजगारों की रोटी छीनने वाली सरकार को आम जनता सबक जरूर सिखाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button