सीधी

नगर परिषद मझौली में विवाद को लेकर बढ़ी सरगर्मियां

हितेश गुप्ता के ऊपर लग रहे मनमानी एवं मारपीट के आरोप

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। नगर परिषद मझौली में 25 नवंबर को परिषद की बैठक का आयोजन किया गया था इस दौरान अध्यक्ष सहित पार्षद मौजूद थे बैठक में कई एजेंडों को लेकर सम्मिलित से कार्य को पारित किया गया।उस दौरान कोई विवाद नहीं हुआ लेकिन बाहर निकलने के बाद कुछ विवाद की स्थितियां भी निर्मित हुई हैं। इस मामले में हितेश गुप्ता वार्ड पार्षद के ऊपर आरोप लगाया जा रहा है।

 

मालूम हो कि नगर परिषद मझौली में परिषद की बैठक के दौरान जो सत्यापित तथ्य था उन सबका पार्षद की उपस्थिति में परिषद के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लियाजाकर हर वार्डों के निर्माण के लिए काम करने कीस्वीकृति दी गई। चूंकि सीएमओ सुलझे हुए अधिकारी हैं जिस वजह से उनके द्वारा किसी तरह के विवाद एवं अन्य तरह की स्थितियां निर्मित न हों इसे भांपते हुए सीएमओ नगर परिषद मझौली ने बैठक के दौरान सभी पार्षदों केनिर्णय को पारित करने का काम किए हैं। इसी दौरान विवाद की स्थिति निर्मित बैठक के बाद होने की जानकारी मिली है।

 

पार्षद सहित कुछ अन्य लोगों के बैठक के बाद बाहर आरोप भी लगा रहे हैं। इस पर पार्षदों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किए हैं।

 

मारपीट का आरोप गलत है: रामसखा

 

इस मामले में रामसखा शर्मा ने बताया कि 25 नवंबर को नगर परिषद की बैठक के दौरान जो पार्षदों ने अपने वार्डों में आवेदन दिया उन पर सुनवाई की गई। इस दौरान शिकायतें भी मिली, कुछ लोग बाहर आकर विवाद भी किए वह गलत है।

 

मीटिंग के दौरान नहीं हुआ विवादः सुशीला

नगर परिषद वार्ड 4 की पार्षद सुशीला सिंह ने कहा कि 25 नवंबर को मीटिंग में ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम लोग मीटिंग में थे उस दौरान कोई विवाद नहीं हुआ। इसके बाद चले गए थे। विवाद की स्थितियां निर्मित नहीं हुई है।

 शाति रूप से संपन्न हुई बैठकः गोविंद

नगर परिषद मझौली के वार्ड 11 के पार्षद गोविंद साकेत ने कहा कि बैठक शांति रूप से पूर्ण रूप से संपन्न रही। बैठक में सभी ने अपनी बात रखी जिसे की परिषद द्वारा हर वार्डों में निर्माण को लेकर बजट देने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया। बाहर विवाद करने वाले कौन थे हमें जानकारी नहीं है।

 

मीटिंग के दौरान कोई नहीं हुआ विवादः हिमांशु

 

वार्ड 13 के पार्षद हिमांशु तिवारी ने बताया कि परिषद में बैठक के दौरान किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है। परिषद के दौरान वार्डों को लेकर सभी प्रस्ताव पारित हुए हैं। जिस पर वार्डों में निर्माण को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि सभी कार्य पूर्ण होंगे।

 

हर समस्याओं का किया गया निराकरणः सीएमओ

इस संबंध में सीएमओ अमित सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान हर वाडों के पार्षदों की समस्याएं सुनी गईं। उनके वाडाँ की जो समस्याएं थी उनके वार्डों में निराकरण के लिए प्रस्ताव भी मांगा गया है। वाहन स्टैंड वसूली सहित अन्य मामलों में नगर परिषद अध्यक्ष को पत्र लिखे हैं। हम तो यही चाहते हैं कि सभी पार्षद मिल जुलकर काम करें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button