दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन!

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, AIIMS में दिग्गजों का जमावड़ा

ar 728 ad
AR News Live

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे लंबे समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे. AIIMS में इलाज के दौरान गुरुवार की रात उनका निधन हो गया. AIIMS ने बुलेटिन जारी कर मनमोहन सिंह के निधन की पुष्टि की है. देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मनमोहन सिंह के निधन से जुड़े अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग को फॉलो करते रहें…

निश्चित तौर पर मनमोहन सिंह का दयालुता के साथ मूल्यांकन करेगा इतिहास: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि निश्चित तौर पर इतिहास दयालुता के साथ उनका मूल्यांकन करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग नेता और अद्वितीय अर्थशास्त्री खो दिया है. मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को 92 साल की आयु में निधन हो गया. खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ निःसंदेह, इतिहास आपका दयालुता के साथ मूल्यांकन करेगा, डॉ. मनमोहन सिंह जी! पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से, भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग सत्यनिष्ठ नेता और अद्वितीय कद का अर्थशास्त्री खो दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आर्थिक उदारीकरण और अधिकार-आधारित उनकी नीति ने करोड़ों भारतीय नागरिकों के जीवन को गहराई से बदल दिया, वस्तुतः भारत में एक मध्यम वर्ग का निर्माण किया और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला.’’ खरगे ने कहा, ‘‘मैं एक वरिष्ठ सहकर्मी, एक सौम्य बुद्धिजीवी और एक विनम्र व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भारत की आकांक्षाओं को मूर्त रूप दिया, जो अटूट समर्पण के साथ आगे बढ़े.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे श्रम मंत्री, रेल मंत्री और समाज कल्याण मंत्री के रूप में उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा होने पर गर्व है.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘शब्दों के बजाय काम करने वाले व्यक्ति, राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा भारतीय इतिहास में अंकित रहेगा. दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्हें इस भारी नुकसान से उबरने की शक्ति मिले.’’

सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे मनमोहन, आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुये कहा कि वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे और उन्होंने देश की आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी. मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया. वह 92 साल के थे. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोकाकुल है. साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने. उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक गहरी छाप छोड़ी. संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए.’’ मोदी ने कहा, ‘‘जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मेरे और उनके बीच नियमित बातचीत होती थी. हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करते रहते थे. उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता सदैव झलकती रहती थी.’’

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन : एम्स दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने यह जानकारी दी. एम्स ने बताया कि 92 वर्षीय सिंह को आज शाम ‘अचानक बेहोश’ होने के बाद गंभीर हालत में आपातकालीन विभाग लाया गया था.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button