सीधी

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 125 आवेदकों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश

गेंदलाल बहेलिया की समस्या के निराकरण के साथ मिली ट्राइसाइकिल और वैशाखी 

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा

सीधी l नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस बार आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 125 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जनसुनवाई में जनपद पंचायत सीधी के ग्राम बरंबाबा से आये गेंदलाल बहेलिया ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि 5 माह से निःशक्तता का पेंशन न मिलने के कारण जीवन यापन करने में समस्याएं आ रही है। कलेक्टर ने शिकायत का तत्काल निराकरण सामाजिक न्याय विभाग से कराया। साथ ही उनकी शारीरिक की स्थिति को देखते हुए ट्राई साइकिल और वैशाखी प्रदान कराई। आज समस्या का त्वरित निराकरण होने पर गेंदलाल बहेलिया खुश और संतुष्ट दिखे।

 

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button