सीधी

खाद के लिए परेशान हो रहे किसान सरकार फीलगुड में:-ज्ञान सिंह

ar 728 ad
AR News Live

खाद के लिए परेशान हो रहे किसान सरकार फीलगुड में:-ज्ञान सिंह

 

भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि गेहूं सहित विभिन्न फसलों की बुवाई के सीजन में खाद के लिए किसान दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो रहा है खाद की भारी कमी जिले में लगातार बनी हुई है कालाबाजारी जोरों पर है और भाजपा सरकार फील गुड में है ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश के मुखिया मोहन यादव महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार कर मध्य प्रदेश में किसानों के खुशहाली का बखान कर रहे और हकीकत में प्रदेश का किसान खाद बीज के लिए बेबस और परेशान है। अपने को किसान पुत्र कहने वाले केंद्र सरकार के कृषि मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी प्रदेश के किसानों की दुर्दशा दिखाई नहीं दे रही है वह भी धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं क्या मुख्यमंत्री का पद जाते ही प्रदेश के किसानों से किए वादे उन्होंने भुला दिया है ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि अन्नदाता रोज-रोज समितियां के चक्कर काट रहा है बड़ी-बड़ी लाइनों में सुबह 3:00 बजे से लगकर खाद मिलने का इंतजार करता है और फिर बिना खाद के मायूस होकर अपने घर लौट जाता है किसानों ने खेत में पलेवा दे दिया है अब बिना खाद के बुवाई नहीं हो पा रही और खेत सूख रहे हैं बोनी में देर हो रही है जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन जल्द से जल्द सभी समितियों में खाद बीज भेज कर किसानों को तत्काल उपलब्ध कराए अन्यथा मजबूरन कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में सभी समितियों के समक्ष धरना प्रदर्शन कर किसानों के न्याय की लड़ाई लड़ेंगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button