कोतवाली पुलिस की अलग अलग कार्यवाही, कार्यवाही करते हुये दो नाबलिगो को दस्तयाब कर किया गया परिजनों के सुपुर्द वही नषीली कफ सिरप विक्रेता के विरूद्ध की गई कार्यवाही*

*कोतवाली पुलिस की अलग अलग कार्यवाही, कार्यवाही करते हुये दो नाबलिगो को दस्तयाब कर किया गया परिजनों के सुपुर्द वही नषीली कफ सिरप विक्रेता के विरूद्ध की गई कार्यवाही*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी.अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा अबैध कोरेक्स विक्री मे संलिप्त अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 शीशी नशीली कप सिरप कीमती कुल 5200/- रूपये का जप्त किया गया तथा नाबालिक अपृह्ता को दस्तयांब कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
*मामला विवरणः- 01.* दिनांक 07/11/2024 को थाना प्रभारी कोतवाली को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि थनहवा टोला का एक लड़का अपने घर की छत पर रखी पानी की टंकी मे अवैध आनरेक्स कफ सिरप छुपाकर बिक्री करने हेतु रखा है। थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया जाकर उनके निर्देशन में तत्काल एक टीम बनाकर रेड कार्यवाही हेतु भेजा गया जो टीम द्वारा मुखविर के बताये स्थान पर रेड़ कार्यवाही की गई तो वहा पर एक बालक मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपचारी बालक होना बताया गया जो उक्त के घर के छत के पानी के टंकी में से 26 शीशी आनरेक्स नशीली कफ कीमती 5200 रूपये पाया गया। उक्त आरोपी अपचारी बालक का उक्त कृत्य धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधि. एवं 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर अपचारी बालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।
*02.* दिनांक 23.09.24 को फरियादी थाना उपस्थित आकर इस आशय की रिपोर्ट लेख कराया कि मेरे लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है। फरियादी की सूचना पर थाना कोतवाली सीधी मे धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पता तलाश प्रारंभ की गई जो टीम द्वारा अपहृता की उपस्थिती आंध्र प्रदेश में होना पाये जाने पर एक टीम रवाना कर अपहृता एवं आरोपी को दस्तयाब कर अपहृता के कथन लेख किया गया जिसमें अपहृता द्वारा बताया गया कि आरोपी अपहृता को बहला फुसलाकर विश्खापट्टनम आन्द्रप्रदेश भगा ले गया था। जो पुलिस टीम द्वारा वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनों के सुपूर्द किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*03.* दिनांक 27.11.2023 को फरियादी थाना उपस्थित आकर इस आशय की रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली सीधी मे धारा 363 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर नाबालिक अपृह्ता की पता साजी की गई जो पुलिस टीम द्वारा प्रयास कर नाबालिक अपृह्ता को दस्तयांब कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनो के सुपुर्द किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय, सउनि.मनोज वर्मा, प्रदीप सिंह, प्र.आर. शिवा द्विवेदी, म.प्र.आर. ममता पाठक, आर. शिवेंद्र मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, अनुराग यादव, आदर्श सिंह एवं चालक आर सुरेंद्र सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियो की अहम भूमिका रही है।




