सीधी

प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में एआई पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु परीक्षा कार्यक्रम घोषित

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट- अरुण मिश्रा 

सीधी l प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में आई. आई. टी. नई दिल्ली के सहयोग से संचालित होने वाले दो सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम ए आई एवं ए आई विद फिनटेक में प्रवेश हेतु परीक्षा (एप्टीट्यूड टेस्ट) का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा दिनांक 05.11.2024 को प्रातः 10ः30 पर महाविद्यालय में निर्धारित कक्षों में आवंटित रोल नंबर के अनुसार संचालित की जायेगी। यह परीक्षा टिक मार्क पद्धति पर आधारित है अर्थात् परीक्षार्थी को उत्तर शीट में नीले पेन से सही का निशान लगाना हैं। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व परीक्षा स्थल में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। सभी परीक्षार्थी पहचान पत्र कें रूप में महाविद्यालय द्वारा जारी आईडी कार्ड/आधार कार्ड/डाईविंग लाईसेंस/वोटर कार्ड/पेन कार्ड दस्तावेज अपने साथ लेकर जरूर आए। परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा कक्ष में नीले बाल प्वाइंट पेन के साथ एक आईडी कार्ड के अतिक्ति किसी भी प्रकार की सामग्री लेकर जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। छात्रों को आवंटित रोल नं. की सूची महाविद्यालय के सूचना पटल एवं महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसमें अपना अनुक्रमांक अवलोकित कर निर्धारित कक्ष में परीक्षा हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button