सीधी

मेडिकल बोर्ड में विकलांगता की जांच कराने नही आने वालों पर दर्ज होगा मामला !

मामला फर्जी विकलांग प्रमाण -पत्र का ,सिविल सर्जन ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

ar 728 ad
AR News Live

सीधी| प्रदेश सरकार द्वारा विकलांग शिक्षकों का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराने के निर्देश एवं लोक शिक्षण संस्थान भोपाल के निरंतर निर्देश के बाद भी जिले में फर्जी विकलांग बने शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही करने में जहां जिला शिक्षा अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। वहीं सिविल सर्जन जिला अस्पताल सीधी द्वारा फर्जी विकलांग मामले की शिकायत की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड में हाजिर नही होने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। अब देखना है कि फर्जी विकलांगों के खिलाफ क्या मामला दर्ज होगा!

यहां बताते चलें कि जिले के चर्चित फर्जी विकलांग मामले के शिकायत की जांच कर रहे जिला अस्पताल सीधी सिविल सर्जन द्वारा कई बार पत्र लिखकर मेडिकल बोर्ड में बुलाने पर नही आने वाले फर्जी विकलांगों के खिलाफ सिविल सर्जन कड़ा रूप अपनाते हुए विगत दो वर्षों से मेडिकल बोर्ड के समक्ष मेडिकल परीक्षण के लिए न आने वाले फर्जी विकलांग बने शिक्षक श्रीमती रमा पाण्डेय पति राकेश पाण्डेय माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला खरहना, प्रकाश पाण्डेय पिता स्व. गणेशमणि पाण्डेय जन शिक्षक संकुल केंद्र भरतपुर एवं अंकिता पाण्डेय पिता राकेश पाण्डेय निवासी ग्राम भरतपुर के विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज कराने के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला सीधी द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर को पत्र लिखा गया है। सिविल सर्जन ने फर्जी विकलांग अंकिता पाण्डेय पिता राकेश पाण्डेय, श्रीमती रमा पाण्डेय पति राकेश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय पिता स्व. गणेशमणि पाण्डेय ग्राम सगौनी पोस्ट भरतपुर थाना रामपुर नैकिन को मेडिकल बोर्ड कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर मेडिकल परीक्षण कराने के लिए दिनांक 26 जून 2023 से लेकर 7 अगस्त 2024 तक करीब आधा दर्जन बार संबंधित जनों को पत्र लिखा गया। किंतु संबंधित फर्जी विकलांग मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। तब सिविल सर्जन ने 7 अगस्त 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी सीधी को पत्र लिखकर शिक्षक श्रीमती रमा पाण्डेय एवं प्रकाश पाण्डेय को मेडिकल बोर्ड सीधी के समक्ष उपस्थित कराने के लिए पत्र लिखा गया। उसी तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी ने 14 अगस्त 2024 को संकुल प्राचार्य भरतपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी सतना को पत्र लिखकर 20 अगस्त 2024 को उक्त दोनो शिक्षकों को जिला मेडिकल बोर्ड में उपस्थित कराने के निर्देश दिए। 20 अगस्त को जब उक्त दोनो शिक्षकों के द्वारा मेडिकल बोर्ड में उपस्थित नहीं हुए तब पुन: सिविल सर्जन ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया कि श्रीमती रमा पाण्डेय माध्यमिक शिक्षक खरहना एवं प्रकाश पाण्डेय उच्च शिक्षक देवदहा मेडिकल परीक्षण हेतु उपस्थित नहीं हुए उक्त शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही कर सूचित करने का कष्ट करें।

जिला शिक्षा अधिकारी पत्र मिलते ही बीमार हो गए शिक्षक

जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा मेडिकल बोर्ड में उपस्थित होकर मेडिकल परीक्षण कराने के लिए दिनांक 14 अगस्त 2024 को पत्र लिखकर श्रीमती रमा पाण्डेय पति राकेश पाण्डेय माध्यमिक शिक्षक खरहना उपस्थित होने के निर्देश दिए तो श्रीमती रमा पाण्डेय ने संकुल प्राचार्य भरतपुर को बीमार होने की सूचना दे दी। मेडिकल बोर्ड से मेडिकल परीक्षण कराने के लिए फर्जी विकलांग बने शिक्षकों के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उधर जिला शिक्षा अधिकारी सतना के द्वारा प्रकाश कुमार पाण्डेय उच्च शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवदहा जिला मैहर को 20 अगस्त 2024 को मेडिकल बोर्ड सीधी में उपस्थित होने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया था। किंतु प्रकाश पाण्डेय ने मेडिकल बोर्ड में बिना उपस्थित ही पुन: विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करा दी। उधर अंकिता पाण्डेय पिता राकेश पाण्डेय के द्वारा सिविल सर्जन की नोटिस में बार-बार यह लिखकर वापस कर दी जाती है कि संबंधित जन गांव में नहीं रहते।

इनका कहना है

मेरे द्वारा कलेक्टर को लिखित शिकायत कर रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत आदतन अपराधी राकेश पाण्डेय के परिवार से तीनों व्यक्ति फर्जी विकलांग बने हुए हैं। जिसमें राकेश पाण्डेय की पत्नी शिक्षक श्रीमती रमा पाण्डेय, उनकी पुत्री अंकिता पाण्डेय, उनके भाई प्रकाश कुमार पाण्डेय शामिल हैं। ये तीनों व्यक्ति सिविल सर्जन व जिला शिक्षा अधिकारी के बार-बार पत्र लिखने के बाद भी मेडिकल बोर्ड में मेडिकल परीक्षण हेतु उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

जनपद पंचायत रामपुर नैकिन

सिविल सर्जन सीधी के लिखे पत्र के अनुसार मेरे द्वारा शिक्षक रमा पाण्डेय व प्रकाश पाण्डेय को 20 अगस्त को मेडिकल बोर्ड में हाजिर होने के लिए पत्र लिखा गया था लेकिन उक्त दोनो शिक्षक मेरे पत्र लिखने के बाद भी मेडिकल बोर्ड में हाजिर नहीं हुए। ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button