घर में सो रहे पिता को मौत के घाट उतारने वाला निकला उसका बेटा, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

घर में सो रहे पिता को मौत के घाट उतारने वाला निकला उसका बेटा, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
सीधी जिले की सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के रहने वाले 80 साल के व्यक्ति की लाश 23 सितम्बर को उसके घर पर खून से लासपथ मिली थी, इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था। जानकारी मिलते ही घटना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी थी।
वही पूरे मामले को लेकर उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि संपत्ति के विवाद में बड़े बेटे ने हत्या की थी। संयुक्त निरीक्षक ने बताया कि मृतक का काशी प्रसाद केवट की पहली पत्नी का बड़ा बेटा राममिलन केवट है। जो रात में मछली पकड़ने के बहाने से घर के बाहर गया हुआ था. इसके बाद आधी रात को घर आया और घर में रखी हुई कुल्हाड़ी को उठाकर अपने पिता के गले में वार किया जिसके बाद पिता की मौत हो गई। उसके बाद कुल्हाड़ी को ले जाकर घर के अंदर छुपा दिया आरोपी मौके से भाग निकला। जहां पूछताछ के बाद घटना के अंजाम को कबूल कर लिया।
कार्यवाही में भागीदारी उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा व उप निरीक्षक इन्द्राज सिंह सउनि लालमणि बंसल, के साथ दहीच अग्निहोत्री और सभी स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
घर में सो रहे 80 वर्षी वृद्धि की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मृतक का बड़ा बेटा ही निकला हत्यारा।
घर में सो रहे 80 वर्षी वृद्धि की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।
80 वर्षी वृद्धि का कातिल निकला बड़ा पुत्र,
संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने की 80 वर्षीय वृद्धि पिता की कुल्हाड़ी से हत्या
रात में मछली पकड़ने के बहाने घर से बाहर गया था कातिल राममिलन केवट
23 सितंबर की रात घटना को दिया था अंजाम
मृतक काशी प्रसाद केवट की पहली मृतक पत्नी का हे बड़ा पुत्र
पुलिस की कड़ी पूछताछ पर कबूल किया कातिल ने अपना अपराध
घटना को अंजाम देकर कुल्हाड़ी को छुपाया था अपने घर के अंदर
24 घंटे के अंदर अमिलिया पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा
सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत रामनगर कला का है पूरा मामला
हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 24 घन्टें में किया गिरफ्तार हुआ खुलासा
मृतक का बड़ा बेटा ही निकला हत्यारा




