ब्रेकिंग न्यूज़

मध्य प्रदेश को मोदी सरकार से मिली 86 सड़कों की सौगात, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी जानकारी

ar 728 ad
AR News Live

मध्य प्रदेश को मोदी सरकार से मिली 86 सड़कों की सौगात, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी जानकारी

भोपाल: केन्द्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार को एक और बड़ी सौगात दी है. केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मध्य प्रदेश की 86 सड़कों को मंजूरी दी है. इससे प्रदेश के 15 जिलों में सड़क नेटवर्क की स्थिति बेहतर होगी. मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी 18 सड़कों को मंजूरी दी गई है. केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केन्द्र से मिली इस सौगात से प्रदेश में सड़कों की स्थिति और बेहतर होगी. शिवराज सिंह चौहान के इस निर्णय से प्रदेश के लोगों को फायदा होगा.

 

प्रदेश के इन जिलों को मिली सौगात

 

केन्द्र सरकार द्वारा गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है. इस दिशा में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मध्य प्रदेश के लिए 162.41 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है. इस राशि से मध्य प्रदेश के अनूपपुर, बालाघाट, विदिशा, जबलपुर और गुना सहित 15 जिलों में नई सड़कें बनाई जाएंगी. ये सड़कें गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ेंगी. इससे ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी और ग्रामीण को शहरों तक आना-जाना सुविधाजनक होगा. प्रदेश को अब तक कुल 844.34 किलोमीटर की 311 सड़कों की सौगात मिल चुकी है.

 

छत्तीसगढ़ के खाते में आएंगी 18 सड़कें

 

मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के खाते में भी 18 नई सड़कें आएंगी. छत्तीसगढ़ के लिए 97.63 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है. इससे 128.15 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी. इसमें छत्तीसगढ़ के कवर्धा की 12 और नारायणपुर की 6 सड़कों को मंजूरी मिली हैं. छत्तीसगढ़ में कुल मिलाकार 1590.84 किलोमीटर की सड़कें अभी तक स्वीकृत हो चुकी हैं.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button