ब्रेकिंग न्यूज़

*किशोरी की साथ किया गया सामूहिक दुराचार,पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार*

ar 728 ad
AR News Live

*किशोरी की साथ किया गया सामूहिक दुराचार,पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार*

 

*सामूहिक बलात्कार के सभी आरोपी 12 घंटे के अंदर गिरप्तार*

 

सतना- शहर के बगहा मझगंवा भट्ठा से किशोरी बाजार जाने के लिए निकली थी जो घर वापस नहीं लौटी, लापता हो गई किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ।किशोरी के साथ पहले मानिकपुर में और फिर , मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में स्थिति नेशनल हाइवे के एक ढाबे ने भी दुष्कर्म किया गया,लड़की अर्ध नग्न अवस्था में कुसेडी गांव के पास स्थित बल्लू ढाबे के समीप चीख पुकार करते हुए भाग रही थी और बीजेपी के सदस्यता प्रशिक्षण शिविर में जा पहुंची थी,लोगो ने किशोरी को देख दंग रह गए और मदद की उसे कपड़े दिए और लड़की का पीछा कर रहे दो युवकों को पकड़ कर अमदरा पुलिस के हवाले कर दिया ।इस मामले ने सतना के सिविल लाइन थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । और चारो आरोपी को गिरफ्तार किया है ,पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक योगेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई ,जो पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मैहर व मानिकपुर से उक्त प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार। कर लिया गया है ,और की गई कार्यवाही

 

*गुमशुदा महिला द्वारा बताया गया*

 

दिनाँक 21/09/2024 को समय करीबन 2 बजे मै अपनी मां से कुछ पैसे लेकर बाजार करने के लिए जाना था तथा रेलवे स्टेशन पहुंचना, जहां पर एक लड़का गुड्डू उर्फ दिनेश गुप्ता निवासी मानिकपुर मिलना उसके साथ घूमने फिरने के इरादे से उसके साथ मानिकपुर जाना और वहां एक सुनसान स्थान पर गुड्डू और उसके दो दोस्तों (रज्जी और विक्की) द्वारा बारी बारी से गलत काम करना बाद में गुड्डू उर्फ दिनेश द्वारा पीड़िता से मैहर मंदिर घूमने का बोलकर अपने साथ मैहर लाना एवं मैहर में एक ढाबे में गलत काम करना और वही ढाबे पर ही अर्जुन पटेल द्वारा भी गलत काम करने का प्रयास करना और मौका देखकर भाग जाना और भीड़ के पास पहुंचना बताया, आरोपियों के ऊपर ये लगी है धारा,जो सम्पूर्ण जाँच से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा 64(1), 64(2), 70, 351(3) भा.न्या.सं. का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।

 

*ये आरोपी हुए गिरफ्तार*

 

1.गुड्डू उर्फ दिनेश गुप्ता पिता स्व-लखनलाल गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी गांधीनगर थाना मानिकपुर जिला कर्वी उ.प्र.,2अर्जुन पटेल पिता स्व0 जगदेव पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी रूपगंज थाना मैहर जिला मैहर

3. विक्की केशरवानी पिता अज्जू केशरवानी उम्र 23 वर्ष निवासी मानिकपुर थाना मानिकपुर जिला कर्वी उ.प्र. 4. रज्जी केवट पिता स्व. जौहरिया केवट उम्र 30 वर्ष निवासी गांधीनगर थाना मानिकपुर जिला कर्वी उ.प्र.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button