क्राइम

मैहर जिले के अमरपाटन इलाके में एक लक्जरी कार से 3 लाख रुपये की अवैध नशीली कफ सीरफ जब्त

ar 728 ad
AR News Live

मैहर जिले के अमरपाटन इलाके में एक लक्जरी कार से 3 लाख रुपये की अवैध नशीली कफ सीरफ जब्त

मैहर। जिले की अमरपाटन थाना पुलिस ने नशीली कफ सिरप की खेप जब्त की है. तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की लग्जरी कार से 14 कार्टून में रखी 1680 शीशियां नशीली कफ सिरप की बरामद की हैं. इन नशीली दवाओं की कीमत करीब सवा 3 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कार नंबर एमपी 19 सीबी 4264 में सीधी जिले का रमेश जैसवाल भारी मात्रा में सिरप की खेप लेकर गुजरने वाला है.

 

नेशनल हाइवे पर पुलिस ने की घेराबंदी

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर दो जगहों पर घेराबंदी की. पुलिस ने बताया कि रात 2 बजे एक कार रीवा की दिशा में जाती हुई देखी गई. इसका पुलिस ने पीछा किया. आरोपियों को पुलिस की भनक लग गई, जिससे उन्होंने तेजी से भागने का प्रयास किया. इसी दौरान कठहा मोड़ पर उनकी कार के दोनों सामने के पहिए फट गए. कार को आरोपी हाईवे से उतार कर कठहा मोड़ की ओर ले गए. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक भाग गया. हालांकि पुलिस ने रजनीश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया, जो सीधी जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के भैंसरहा का निवासी है.

 

एक आरोपी कार से कूदकर फरार हो गया

 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कार से कूदकर भागने वाला उसका साथी रमेश जैसवाल है, जो उसी के थाना क्षेत्र के खीरी का निवासी है. उसने बताया कि उचेहरा कस्बे से सतना के एक तस्कर ने खेप दी थी. खेप लेकर जैसवाल अपने गांव जा रहा था, वहां से सीधी शहर भेजी जानी थी. रमेश उर्फ भूरा जैसवाल के खिलाफ तस्करी के कई केस हैं. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही मैहर पुलिस ने हाइवे में नादन देहात थाना के पास कार सवार बदमाशों से नशीली कफ सिरप जब्त की थी. मैहर एसपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button