क्राइम

सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही लंबे समय से फरार 50आरोपी गिरफ्तार , 28 गुण्डा बदमाश व 23 निगरानी बदमाश चेक …

ar 728 ad
AR News Live

सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही लंबे समय से फरार 50आरोपी गिरफ्तार , 28 गुण्डा बदमाश व 23 निगरानी बदमाश चेक …

कानून के हांथ बड़े होते हैं चरितार्थ किया है सीधी के पुलिस कप्तान डॉक्टर रवीन्द्र वर्मा ने … लम्बे समय से फरार चले रहे आधा सैकड़ा आरोपियों को गिरफ्तार कराके जेल के हबाले कराया है , वंही करीब 51 चिन्हित निगरानी बदमाश व गुण्डों को चेक इन कराके भविष्य में अपराध कारित नही करने की हिदायत दिलाई है । पुलिस के समस्त अनुविभागों के अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थानों के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में बीती दरम्यानी रात एक बार पुनः जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 06 स्थाई वारंट एवं 44 गिरफ्तारी वारंट कुल 50 वारंट तमिल किए गए हैं। साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान 28 गुण्डा बदमाश एवं 23 निगरानी बदमाशों को कांबिंग गस्त के दौरान चेक कर भविष्य में अपराध कारित न करने की हिदायत दी गई है। सीधी पुलिस ने हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/आबकारी आदि जैसे विभिन्न अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष उपास्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उपर्युक्त लंबे समय से फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉक्टर वर्मा द्वारा पूर्व से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम राशि की उद्घोषणा की गई थी। इसी तारतम्य में अभियान स्तर पर कार्यवाही करते हुये सीधी पुलिस द्वारा जिले भर में सप्ताहिक कांबिंग गस्त चलाकर एक दिन में 50 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button