ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

सीधी कलेक्टर ने किया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण….

ar 728 ad
AR News Live

कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीधी का औचक निरीक्षण किया गया । कलेक्टर ने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रह कर शासन द्वारा दिए है दायित्वों का निर्वहन करें। विशेष कारण से बाहर जाने पर आवेदन कार्यालय में होना अनिवार्य है। विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी को दिए गए कार्य का सतत मॉनिटरिंग करते रहें। सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों का आईडी कार्ड जारी करें। कलेक्टर ने कार्यालय में दस्तावेज का संधारण एवं सुरक्षित रख रखाव के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर राजेश शाही, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी एल मिश्र उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button