सड़क निर्माण के लिए पार्षद पूनम सोनी ने किया भूमि पूजन

सीधी। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी ने नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड पार्षद के रूप में अपने कार्यकाल के प्रथम निर्माण कार्य का अपने वार्ड क्रमांक 19 डा.बाबा साहब अम्बेडकर में कन्या पूजन के पश्चात
भूमि पूजन किया। उन्होंने भूमि पूजन के साथ ही सड़क के निर्माण के लिए कार्य की शुरुआत की। वार्डवासियों द्वारा उक्त सड़क निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। आज निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन का कार्य होने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। पार्षद श्रीमती पूनम सोनी ने भी वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वार्ड में अन्य स्थानों पर भी सड़क एवं नाली निर्माण की आवश्यकता है। इसके लिए भी सतत प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद अब्दुल मजीद, राधेश पटवारी ,हनुमान कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, ठेकेदार रोहित जी एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।




