क्राइमसीधी

हत्या के सनसनीखेज मामले में तीन आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास और बीस-बीस हजार रू. अर्थदण्ड की सजा

ar 728 ad
AR News Live

SIDHI | AR NEWS LIVE

बताया गया कि दिनांक 19.11.2016 को फरियादी विनोद मिश्रा पिता रामलाल मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बेलदह थाना चुरहट ने पुलिस चौकी सेमरिया में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि सुबह 09:15 बजे वह गेंहू पिसाने ग्राम हनुमानगढ, दिनेश गुप्ता की दुकान गया था, वहां अजीत कुमार त्रिपाठी खडा था जिसे देख कर रवी उर्फ हेमंत तिवारी, जयप्रकाश दुबे और राजीव बहेलिया अश्ली‍ल शब्दों से उसे बुलाने लगे, तब अजीत द्वारा मना करने पर अभियुक्तगण द्वारा उसके साथ लाठी डण्डे से मारपीट की गई। हल्ला गोहार सुन कर बीच बचाव करने आये दीनबंधु गुप्ता , रामखेलावन त्रिपाठी, हरीराम गुप्ता और सीताराम गुप्ता को भी जान से मारने की नीयत से लोहे की राड से सिर,पैर और पीठ पर मारा गया, जिससे रामखेलावन त्रिपाठी के सिर में गहरी चोंट लगी और खून की उल्टी करते हुए बेहोश हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस चौकी सेमरिया में अभियुक्तगण के विरूद्ध मर्ग अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसके आधार पर थाना चुरहट में अपराध क्र. 478/16 अंतर्गत धारा 294, 323, 307, 506, 34 भादवि दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया। आहत रामखेलावन त्रिपाठी को गंभीर चोंट आने से उपचार के दौरान उसकी मृत्यु् हो गई। विवेचना उपरांत अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 302, 326, 324(दो-शीर्ष), 323/34, 294, 506 भाग-2 भादवि अंतर्गत अभियोग पत्र तैयार कर दिनांक 24.01.2017 को माननीय न्यायालय सीधी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके न्यायालयीन सत्र प्र.क्र. 17/2017 में शासन की ओर से सशक्त पैरवी करते हुए अपर लोक अभियोजक श्री बृजेश किशोर पाण्डे‍य द्वारा अभियुक्तगण को दोषी प्रमाणित कराया गया जिसके परिणामस्वरूप माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री मुकेश कुमार की न्यायालय के द्वारा अभियुक्तगण बबोल उर्फ राजीव बहेलिया उर्फ जडगा पिता मोहन बहेलिया उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम हनुमानगढ थाना चुरहट, रवी उर्फ हेमंत तिवारी पिता मोहनलाल तिवारी उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बेल्दीह, चौकी सेमरिया, थाना चुरहट एवं जयप्रकाश दुबे उर्फ बबलू पिता सरस्वती प्रसाद दुबे उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम हनुमानगढ थाना चुरहट को धारा 302/34 आईपीसी के तहत आजीवन सश्रम कारावास और 10,000/- 10,000/-रूपये अर्थदण्ड, धारा 325/34 आईपीसी के तहत 2 वर्ष का सश्रम कारावास और 5000/- 5000/- जुर्माना और आईपीसी की धारा 323/34 (5 शीर्ष) के तहत 03-03 महीने की सश्रम कारावास और 1000/-1000/- रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया गया।

 

: मारपीट के आरोपियों को 06-06 माह का कारावास एवं जुर्माना:

बताया गया कि दिनांक 12.07.2018 को ग्राम मोहनिया थाना चुरहट में अभियुक्तगण नन्हीं बाई पटेल पति रामचरण पटेल उम्र 65 वर्ष एवं रामचरण पटेल पिता रामसखा पटेल उम्र 74 वर्ष, दोनो निवासी मोहनिया ने आहत (फरियादी) पूजा पटेल को पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से मारपीट की। फरियादी की सूचना के आधार पर थाना चुरहट में अभियुक्तगण के विरूद्ध अपराध क्र. 259/18 अंतर्गत धारा 294, 324/34 भादवि पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया एवं विवेचना पश्चात् अभियोग पत्र माननीय न्यायालय चुरहट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके न्यायालयीन प्र.क्र. 266/18 में शासन की ओर से सशक्त पैरवी करते हुए अभियोजन अधिकारी श्री विशाल सिंह द्वारा अभियुक्तगण को दोषी प्रमाणित कराया गया जिसके परिणामस्वरूप जेएमएफसी चुरहट की न्यायालय के द्वारा अभियुक्तगण को 06-06 माह के साधारण कारावास एवं 500/- 500/- रू. अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया।

 

:दहेज लोभी पति को 06 माह का कठोर कारावास एवं 1000/- रू. जुर्माना:

बताया गया कि दिनांक 27.12.2012 की दरम्यान रात अभियुक्तगण अनूप गुप्ता पिता गणेश प्रसाद गुप्ता उम्र 35 वर्ष, गणेश गुप्ता पिता महादेव गुप्ता उम्र 74 वर्ष एवं मालती गुप्ता पति गणेश प्रसाद गुप्ता उम्र 69 वर्ष, सभी निवासी ग्राम चुरहट थाना चुरहट ने फरियादी विमला गुप्ता के साथ शादी में दहेज कम मिलने के कारण मारपीट की एवं दहेज के लिये प्रताडित किया। अभियुक्त अनूप गुप्ता जो फरियादी का पति था, सास-ससुर के साथ मिलकर दहेज कम मिलने के कारण फरियादी के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर फरियादी ने थाना चुरहट में रिपोर्ट दर्ज करायी जिस पर अभियुक्तगण के विरूद्ध अपराध क्र. 4/13 अंतर्गत धारा 498A, 506, 323 भादवि एवं ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय चुरहट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके न्यायालयीन प्र.क्र. 44/13 में शासन की ओर सशक्त पैरवी करते हुए अभियोजन अधिकारी श्री विशाल सिंह द्वारा अभियुक्त पति को दोषी प्रमाणित कराया गया जिसके परिणामस्वरूप जेएमएफसी चुरहट की न्यायालय के द्वारा अभियुक्त अनूप गुप्ता को धारा 498ए भादवि के अपराध में 06 माह के सश्रम कारावास एवं 1000/- रू. अर्थदण्ड‍ की सजा से दण्डित किया गया।

 

 

 

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button