खेल

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 386 रनों के स्कोर पर किया ऑल आउट, उस्मान ख्वाजा का शानदार शतक

ar 728 ad
AR News Live

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2023 का पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने मैच के तीसरे दिन रविवार को ऑल आउट होने तक पहली पारी में 386 रन बनाए. इस दौरान उस्मान ख्वाजा शतक जड़ा. उन्होंने 141 रनों की शानदार पारी खेली. एलेक्स कैरी और ट्रेविस हेड ने अर्धशतक लगाए. इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिन्सन ने 3-3 विकेट लिए. मोईन अली को भी 2 विकेट मिले.

 

इंग्लैंड ने 393 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 386 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. ख्वाजा ने 321 गेंदों का सामना करते हुए 141 रन बनाए. उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए. एलेक्स कैरी ने 99 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया. हेड ने 63 गेंदों में 50 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया.

 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में डेविड वॉर्नर और ख्वाजा ओपनिंग करने आए थे. वॉर्नर महज 9 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद मार्नस लाबुशेन गोल्डन डक हुए. वे जीरो के स्कोर पर आउट हुए. कैमरून ग्रीन ने 68 गेंदों में 38 रन बनाए. कप्तान पैट कमिंस 38 रन बनाकर आउट हुए. स्कॉट बोलैंड जीरो पर आउट हुए.

 

इंग्लैंड के लिए ओली रोबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 22.1 ओवरों में 55 रन देकर 3 विकेट झटके. रोबिन्सन ने 5 मेडन ओवर भी निकाले. स्टुअर्ट ब्रॉड ने 23 ओवरों में 68 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने 4 मेडन ओवर निकाले. मोईन को भी दो विकेट मिले. उन्होंने 33 ओवरों में 147 रन देकर 2 विकेट लिए. जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को भी एक-एक सफलता मिली.

 

बता दें कि इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान के साथ 393 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी. टीम के लिए जो रूट ने नाबाद शतक लगाया था. उन्होंने 118 रन बनाए थे. जैक क्राउली ने 61 रन बनाए थे. बेयरस्टो ने 78 रनों का योगदान दिया था.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button