ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

नेहरु पार्क का नाम बदलकर कार्तिकेय के नाम पर किया जाना आपत्तिजनक

ar 728 ad
AR News Live

नेहरु पार्क का नाम बदलकर कार्तिकेय के नाम पर किया जाना आपत्तिजनक

*भाजपा सरकार इतिहास पुरुषों के नाम मिटा रही है*

-*अजयसिंह*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी 17 जून, 2023

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह नें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में नेहरु पार्क का नाम बदलकर उनके पुत्र कार्तिकेय के नाम पर किये जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज की है| अजयसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में इतिहास के उन महापुरुषों का नाम मिटा रही है जिनका देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान है| नेहरु पार्क का नाम बदलकर कार्तिकेय पार्क किया जाना इसी कड़ी का एक हिस्सा है|

अजयसिंह ने कहा कि भारत को आजाद कराने और देश के नव निर्माण में पंडित नेहरु के योगदान के आगे कार्तिकेय कहाँ खड़े हैं? क्या वे नेहरु से भी बड़े हो गये हैं? क्या बुधनी की जनता को अंतर्मन से यह बात स्वीकार्य होगी? यदि नगरपालिका ने यह कार्य चापलूसी में किया है तो शिवराजसिंह को हस्तक्षेप करना चाहिए था और नेहरूजी का नाम हटाने से रोकना चाहिए था| उन्होंने कहा कि पार्क,चौराहों, सडकों और भवनों आदि के नामकरण उन महापुरुष, समाजसेवी या विभूतियों के नाम पर किये जाते हैं जो इस दुनिया में नहीं हैं| नामकरण के बहाने उनके योगदान को चिरस्थायी बनाया जाता है| लेकिन अब एक नई परम्परा शुरू हो गई है| बुधनी का एक अन्य पार्क भी मुख्यमंत्री के दूसरे बेटे कुणाल के नाम पर रखा गया है| शिवराजसिंहजी कृपया कुणाल के योगदान के बारे में भी जनता को बताएं|

सिंह ने कहा कि देश में धीरे धीरे इतिहास में नाम कमाने वाले महापुरुषों के नामों को हटाने का काम किया जा रहा है| ये कार्य वे लोग कर रहे हैं जिनका खुद का कोई इतिहास नहीं है| उन्होंने कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई भाई पटेल स्टेडियम का बदला गया| नेहरुजी के नाम पर दिल्ली में बने नेहरु मेमोरियल म्यूजियम एंड लायब्रेरी का नाम भी अभी हाल ही में बदल दिया गया| भाजपा सरकार का यह प्रयास उसे उल्टा पड़ेगा| अगले चुनावों में नाराज जनता ऐसे लोगों को आईना दिखा देगी|


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button