क्राइमसीधी

देर रात्रि घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मय 1 लाख मशरुका के साथ किया गिरफ्तार।।

ar 728 ad
AR News Live

देर रात्रि घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मय 1 लाख मशरुका के साथ किया गिरफ्तार।।

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली उनि योगेश मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने विगत दिनों हुई चोरी का किया खुलासा।

 

*मामला विवरण:-* दिनांक 15/05/2023 को फरियादी वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई गई की दिनांक 14/05/2023 की रात्रि दो घरो का ताला तोड़कर घर से नगदी सहित कीमती सामान अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई। दौरान विवेचना कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में 02 अलग अलग टीम बनाकर अज्ञात चोरो की पता साजी हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा अपने भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य को एकत्रित करना शुरू किया जो भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से जानकारी के आधार पर दो संदेहियो की पहचान की गई बाद संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूंछताछ की गई जो आरोपीगण द्वारा अपराध करना स्वीकार करते हुये चोरी का मशरूका बरामद कराये। उक्त आरोपियों से मशरुका जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपीगणों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

*जप्त मशरूका:-* सोने की बेंदी,सोने के कान के बाला,चांदी की चूड़ी,चांदी की पायल,एक व्लूटूथ स्पीकर कुल कीमती करीबन 01 लाख।

 

*गिरफ्ताशुदा आरोपी 02 नफरः-*

01. विशाल यादव निवासी पडैनिया।

02. 1 नफर विधि विरुद्ध बालक।

 

*सराहनीय योगदान:-* थाना प्रभारी कोतवाली उनि योगेश मिश्रा, उनि राकेश सिंह,

आर. आजाद खान, बालेन्द्र सिंह, विवेक द्विवेदी, अनुराग यादव, अभिषेक यादव, सुनील बागरी चालक आर. सुरेन्द्र सिंह तथा सायबर से सीधी से प्रदीप मिश्रा की महत्वपूर्व भूमिका रही ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button