ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

पुलिस कप्तान के नेतृत्व में कैरियर काउंसलिंग एवं कल्याणकारी बैठक का पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया आयोजन

ar 728 ad
AR News Live

पुलिस कप्तान के नेतृत्व में कैरियर काउंसलिंग एवं कल्याणकारी बैठक का पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया आयोजन

 

*।। सीधी पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के शैक्षणिक विकास तथा कैरियर काउंसलिंग हेतु किया गया सेमिनार आयोजित ।।*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चों के शैक्षणिक विकास तथा कैरियर काउंसलिंग हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस ईकाईयों में सेमिनार आयोजित कर सही दिशा प्रदान करने हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 05/05/2023 को पुलिस लाईन सीधी स्थित पुलिस परेड़ ग्राउंड में पुलिस परिवार के बच्चे जो स्कूल एवं कॉलेजों में अध्यनरत हैं उन्हें प्रभावी मार्गदर्शन देने एवं उनके पढ़ाई लिखाई व कैरियर के संबंध में उचित दिशा निर्धारण करने हेतु सेमिनार आयोजित कर डॉ. रविंद्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी, सुश्री अंजुलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी, डॉक्टर अश्विनी द्विवेदी (प्राध्यापक, संजय गाँधी कॉलेज सीधी), श्री गुलशेर अहमद (सहायक प्राध्यापक, संजय गाँधी कॉलेज सीधी), श्री अजय कुमार मिश्रा शिक्षक उपनी सीधी, कृष्णा मिश्रा शिक्षक उपनी सीधी, श्रीमती श्री बालेंदु शेखर दुबे शिक्षक बरमबाबा सीधी, श्री संजय कुमार सोनी शिक्षक सेमरिया सीधी एवं डॉ. हेमांगद शुक्ला शिक्षक अमरवाह सीधी द्वारा उक्त सेमिनार में पुलिस परिवार के बच्चों की शैक्षणिक विकास एवं कैरियर हेतु काउंसलिंग की गई। सेमिनार का प्रारंभ पुलिस अधीक्षक के वक्तव्य से किया गया जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चो को अपना परिचय देते हुये उक्त सेमिनार के उद्देश्य से अवगत कराया जाकर प्रारंभ से ही बच्चों को अपने लक्ष्य निर्धारण के बारे सलाह दी गई, साथ ही अलग-अलग वक्ताओं द्वारा बच्चों की काउंसलिंग करते हुए अपने वक्तव्य में 10वीं एवं 12वीं पास करने के बाद जीवन में कॅरियर का सही चुनाव कैसे करें के संबंध में विस्तार से बताया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग में बच्चों को बताया गया कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, उसी मार्ग पर आगे बढ़ते जाएं। सकारात्मक सोच रखें, समय का सदुपयोग करें साथ ही अपनी रुचि के अनुसार कॅरियर का चुनाव करें, डिप्रेसन और तनाव से दूर रहते हुए इंटरनेट का सही इस्तेमाल करें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों एवं योगाभ्यास में नियमित रूप से भाग लेने को कहा। अपने लक्ष्य का निर्धारण अपने रुचि के आधार पर करे जो आपको पसंद है उस दिशा में कार्य करे ताकि आप अपने आप को खुश रख सके, साथ ही परिजनों को सलाह दी गई की वह अपने बच्चो के मनोभाव को समझे और उस दिशा में बच्चे को आगे बढ़ाएं और प्रोत्साहित करें। इस खुली चर्चा में पुलिस परिवार के 150 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके बच्चे उपस्थित रहे जिनके द्वारा अपेक्षाएं एवं सुझाव दिए गए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली उनि योगेश मिश्रा, थाना प्रभारी जामोड़ी उनि शेषमणि मिश्रा व जिले के थानों के अधिकारी/कर्मचारी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button