क्राइमसीधी

हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को मझौली पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार।।

ar 728 ad
AR News Live

हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को मझौली पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार।।

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री रोशनी सिंह ठाकूर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल के नेतृत्व में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ।।

 

*मामले का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 18/04/2023 को फरियादी गजाधर गुप्ता पिता रामधनी गुप्ता निवासी ग्राम कंचनपुर थाना मझौली ने थाना उपस्थित आकर शिकायत किया की कल दिनांक 17/04/2023 को शाम 03 बजे के आस पास मेरे पडोसी राजीव गुप्ता मेंरे घर आया और बोला कि चलो खरबर किराना का समान लेने चलते है। मै उसके कहने पर उसके साथ पैदल किराना का सामान लेने खरबर चल दिया तब देखा कि राजीव गुप्ता अपने साथ एक कुल्हाडी रखा हुआ है। मेरे द्वारा पूछने पर की कुल्हाड़ी क्यू लिये हो तो बोला कि रास्ते में जंगल पड़ता है कही जंगली जानवर न मिले इसलिये लिया हूॅ। बात करते करते हम दोनो पैदल जा रहे थे जब कुड़वार नदी के पास पहुचे तो मै थक गया तो रास्ते में ही बैठ कर आराम करने लगा और आगे जाने से मना कर दिया लेकिन राजीव मॉ बहन की अश्लील गाली देने लगा तो मै ड़र कर फिर चल दिया लेकिन नदी के उस पार जाने के बाद मै थकान के कारण आगे जाने में असमर्थ हो गया तो वही बैठ गया तभी राजीव गुप्ता जान से मारने कि नियत से मेरे गर्दन में कुल्हाडी से वार किया तो मै वही गिर गया और कुछ देर बाद बेहोश हो गया राजीव गुप्ता मुझे छोड़कर वहा से चला गया जब शांम को मुझे होश आया तो हल्ला गोहार किया तो गांव के कुछ लोग आकर मुझे अपने वाहन से अस्पताल लेकर आये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मझौली में धारा 294, 307 ता.हि. का अपराध आरोपी राजीव गुप्ता पिता अशोक कुमार गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी कंचनपुर थाना मझौली के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी राजीव गुप्ता को 24 घंटे के अन्दर अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई जो अपना जुर्म स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कराया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया है।

 

उपर्युक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल, सउनि कमलेश त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button