राजनीतिसीधी

युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के सम्मान में विशाल निशा मशाल यात्रा निकाली

ar 728 ad
AR News Live

युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के सम्मान में विशाल निशा मशाल यात्रा निकाली

*प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी भ्रष्टाचार एवं महंगाई के विरोध में तथा लोकतंत्र बचाओ की मुहिम के तहत देवेन्द्र सिंह दादू ने निकाली विशाल मशाल यात्रा*

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l जैसा की विदित है कि वर्तमान समय में कांग्रेश के युवा नेता राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म है। इस मुद्दे को लेकर के जगह-जगह प्रदर्शन, जुलूस, मशाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में शिवराज सरकार पूरी तरीके से हर क्षेत्र में फेल नजर आ रही है। सत्ता के मद में चूर जनता के खिलाफ लगातार गलत निर्णय लिए जा रहे हैं। प्रदेश का युवा आज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।

इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस जिला इकाई सीधी द्वारा कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने सीधी जिले में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल मशाल यात्रा का आयोजन प्रदेश सरकार एवं मोदी सरकार के खिलाफ जन जागरण के उद्देश्य से किया गया। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस जिला इकाई सीधी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है हमारे क्षेत्र में ही रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की जमीन किसानों की प्रशासन द्वारा हड़प लिया गया जिसमें वे खेती करके अपना जीवन निर्वाह करते थे और अपने परिवार का पेट पालते थे अब उनके सामने रोजगार का सबसे बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है क्योंकि रेलवे की नए नियम में नौकरी देने के प्रावधान को खत्म कर दिया गया है जिससे कई आमजन प्रभावित हो रहे हैं साथ ही मध्यप्रदेश में फैली बेरोजगारी प्रशासनिक भ्रष्टाचार एवं देशव्यापी महंगाई से आम आदमी का जीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया है। आम आदमी परेशान हैं और इस परेशानी में मध्य प्रदेश कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस आज उनके साथ है और हम अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं हम जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और एक उज्जवल भविष्य के लिए हम आगे भी लड़ते रहेंगे सत्ता के मद में चूर बीजेपी के शासकों द्वारा लगातार गलत निर्णय लिए जा रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है और इसका सबसे बड़ा फायदा बड़े-बड़े उद्योगपतियों कारपोरेट सेक्टर वालों को मिल रहा है। कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के पीछे बीजेपी ने एक षड्यंत्र रचा और कानूनी दांवपेच का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने अपने रास्ते से राहुल गांधी को हटाने का प्रयास किया है क्योंकि वे लगातार सड़क से लेकर संसद तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं और जनता के हक के लिए आवाज उठा रहे हैं।

देश का एक-एक युवा राहुल गांधी के साथ है और लोकतंत्र की लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर उनके साथ चलने के लिए तैयार है। लोकतंत्र की हत्या कि अब पराकाष्ठा हो चुकी है ऐसी संवेदन हीन सरकार देश के इतिहास में कभी नहीं आई लोकतंत्र दर्द तभी जिंदा होगा या बचेगा जब विपक्ष मजबूत हो क्योंकि सत्ता पक्ष से सवाल जवाब करने का अधिकार जनता ने विपक्ष को दिया है और यदि विपक्ष ही नहीं रहेगा तो सरकार का मनमाना रवैया ऐसा ही चलता रहेगा।

उपरोक्त विशाल मशाल यात्रा वरिष्ठ कांग्रेसी श्री लाल चंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश काँग्रेस कमेटी ,, आनंद सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष,, रुद्रप्रताप सिंह बाबा, पुर्व ज़िला अध्यक्ष,,दान बहादुर सिंह ,नगरपालिका उपाध्यक्ष सीधी,,, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व्अध्यक्ष कापरेटिव बैंक ,आनंद तिवारी ,भूपेन्द्र सिंह नन्हे ,सुरेश प्रताप सिंह डेमहा ,,कृष्णा देव सिंह ,,सुनील चौधरी ,,सनी मोटवानी ,,राम बहोर् जैसवाल ,,अजीत सोन वर्षा ,,शरदिंदु तिवारी,, राज बहादुर विश्वकर्मा,वसीम खान ,,राहुल सिंह चौहान ,,राहुल गुप्ता,, आशीष सोनी,,नीलेश् पांडेय,, राजेश यादव ,,सविर् ,नितिन, भूपेंद्र सिंह उपनि ,,प्रदीप मिश्रा,,अमन सोनी ,,,

प्राशू बघेल,,अजय सिंह अज्जू,,प्रवीण तिवारी,,विजय तिवारी ,,सोनू मिश्रा,,जय सिंह डेमहा ,,ओमप्रकाश,,शुभम देवरहा,,जतिन सिंह चौहान,, राजपाल गुप्ता,,यतार्थ,,राज लाखन सिंह,,जतिन तिवारी,,शिवम मजरेटी,,राज जनकपुर,,रवि नाथ गोस्वामी,,रामप्रसाद प्रजापति के साथ सैकड़ों युवा साथियों में अपना विरोध दर्ज कराया l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button