कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री लिटोरिया का आगमन 5 को , होंगे कई कार्यक्रमों में शामिल..

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री लिटोरिया का आगमन 5 को , होंगे कई कार्यक्रमों में शामिल..
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व संभागीय संगठन मंत्री और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन जितेंद्र लिटोरिया का 5 अप्रैल को सीधी नगर आगमन हो रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि सिंगरौली से प्रातः 9 बजे प्रस्थान करने के पश्चात निगरी निवास, मड़वास, मड़वास में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के पश्चात सीधी सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं अन्य जनों से भेंट करेंगे। उसके पश्चात लहिया डीहुली के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ जनों से चर्चा करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री दुबे ने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे स्थानीय सर्किट हाउस में पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल हो।




