ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पार्टी की ब्रांडिंग के लिए करें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग — राजेश पाण्डेय..

ar 728 ad
AR News Live

पार्टी की ब्रांडिंग के लिए करें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग — राजेश पाण्डेय..

 

हर बूथ बने अजेय, यही हो लक्ष्य हमारा — देव कुमार

 

बूथ विस्तारक योजना की जिला कार्यशाला संपन्न

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी की अत्यंत महत्वकांक्षी योजना बूथ विस्तारक पार्ट 2 की कार्यशाला का आयोजन भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में और भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं अभियान के प्रभारी जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई।

 

प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग अपने साथ-साथ पार्टी की ब्रांडिंग के लिए भी करें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता। बूथ विस्तारक अभियान की शानदार सफलता के पश्चात बूथ विस्तारक पार्ट 2 योजना का क्रियान्वयन जिले के 127 शक्ति केंद्रों और 1036 बूथों का मंडल कार्यसमिति और पंच परमेश्वर के माध्यम से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग सोच समझ कर करें। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बीच-बीच में सिंहावलोकन करते हुए आत्म चिंतन भी करें। भाजपा कार्यकर्ता निर्माण की कार्यशाला है। आज भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की विशाल फौज खड़ी है। धैर्य, संयम, अनुशासन और चारित्रिक पवित्रता हमें अन्य पार्टियों से भिन्न बनाती है।

 

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना पार्ट 2 पार्टी के लिए हर बूथ को अजेय बनाने की कार्यशाला है। त्रिदेव और पंच परमेश्वर के साथ ही मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारी की सक्रियता से हम इस योजना का शानदार प्रदर्शन करेंगे। वही बूथ विस्तारक योजना को विस्तार से जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने बताते हुए, बूथ विस्तारक योजना के करणीय कार्य एवं पार्टी की अपेक्षा को विस्तार से कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विवेक कोल ने किया। आई टी जिला संयोजक विक्रांत सोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग एवं विधि निषेध जानकारी कार्यकर्ताओं को विस्तार से दी।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र सिंह परिहार, बद्री मिश्रा, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, अमित प्रधान, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, सुरेंद्र मणि दुबे, रमेश कुमार गुप्ता, दिलीप सिंह चौहान, राकेश सिंह, मण्डल अध्यक्षों में अंबुज सिंह चौहान,  दिनेश गुप्ता, संजय सिंह चौहान, प्रवीण तिवारी, राजकुमार तिवारी, विनोद सिंह परिहार, अजीत पांडे, संदीप द्विवेदी, कपूर चंद साहू, ईश्वर दिन सिंह, मुगलेश कुमार जायसवाल, प्रदीप पांडे, रजनीश शुक्ला, गजेंद्र सिंह, विनोद पटेल, प्रभा शंकर शर्मा, कपूर चंद्र साहू, कौशलेंद्र सिंह चौहान सहित मंडल के प्रभारी और जिले के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button