सीधी

पुलिस की कार्यप्रणाली समझने थाना कोतवाली पहुंचे विद्यार्थी

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ के तहत विद्यार्थियों को नागरिक अधिकारों, कानूनों और पुलिस की जिम्मेदारियों की दी गई जानकारी

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस विभाग और उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, सीधी के विद्यार्थियों ने थाना कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका की जानकारी प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी और उपनिरीक्षक तरुण बेड़िया ने विद्यार्थियों को थाने में होने वाले विभिन्न कार्यों से अवगत कराया।

विद्यार्थियों को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों तथा विभिन्न कानूनों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस निरंतर कार्य करती है। किसी भी आपराधिक घटना या समस्या की स्थिति में पुलिस को सूचना देना और कानून का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना, कानून एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस और युवाओं के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करना है। सीधी पुलिस के अनुसार, युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने और सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button