सीधी

एनआरएलएम के कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाएं, सीईओ ने दिए निर्देश

लखपति दीदी, बैंक लिंकेज और ग्रामीण आजीविका गतिविधियों की समीक्षा; स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर जोर

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा बैठक में विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम पूरा करने और ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका के नए अवसर विकसित करने के निर्देश दिए।

बैठक में लखपति दीदी योजना, स्व-सहायता समूहों की बैठकों के प्रमाणीकरण, अंकेक्षण, बैंक खातों के सत्यापन और बैंक लिंकेज की समीक्षा की गई। सीईओ ने संभावित लखपति दीदियों की पहचान कर लक्ष्यों की पूर्ति और जारी राशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कृषि एवं गैर-कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने, कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने, किसान उत्पादक कंपनियों के गठन तथा पीएमएफएमई और शी-मार्ट की कार्ययोजना पर प्रभावी अमल के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण युवाओं के कौशल पंजीयन, आरसेटी प्रशिक्षण, डीडीयू-जीकेवाई और बीसी सखी की तैनाती में प्रगति लाने पर जोर दिया।

सीईओ ने लोकोस पोर्टल की प्रविष्टियां पूरी करने, ई-केवाईसी और बैंक खातों का सत्यापन कराने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं वित्तीय लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button