सीधी

कलेक्टर विकास मिश्रा ने मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के ओपीडी, भर्ती वार्ड, दवा भंडार (स्टोर) सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से उपचार, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की आपूर्ति तथा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए फीडबैक लिया।

कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि ओपीडी में मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, आवश्यक दवाएं हमेशा उपलब्ध रहें और अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखी जाए।

दवा भंडार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक औषधियों एवं चिकित्सीय सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की और अधिकारियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि उपचार के दौरान किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही वार्डों में साफ-सफाई, मरीजों की नियमित निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी मझौली आर.पी. त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button