सीधी में 7 जुलाई को झमाझम बारिश, सिहावल में सबसे ज्यादा 99.6 मिमी वर्षा दर्ज

सीधी। जिले में मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। भू-अभिलेख एवं भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 7 जुलाई को जिले में 51.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सिहावल तहसील में सबसे अधिक 99.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
तहसीलवार वर्षा के अनुसार गोपद बनास में 66.4 मिमी, मझौली में 58.0 मिमी, चुरहट में 40.0 मिमी, बहरी में 38.4 मिमी, रामपुर नैकिन में 31.5 मिमी तथा कुसमी में 27.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
विभाग के अनुसार 1 जून से 7 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 137.7 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में सिहावल सबसे आगे रहा, जहां 191.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मझौली में 162.0 मिमी, कुसमी में 159.2 मिमी, गोपद बनास में 139.6 मिमी, बहरी में 114.4 मिमी, चुरहट में 108.3 मिमी तथा रामपुर नैकिन में 88.3 मिमी वर्षा हुई।
हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अब तक बारिश कम रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 7 जुलाई 2025 तक जिले में 325.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 137.7 मिमी वर्षा हुई है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में जिले में अब तक 187.8 मिमी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।




