सीधी

सीधी की बेटी ने किया कमाल: BAMS में टॉप कर बनी जिले की शान

ar 728 ad
AR News Live

BAMS Topper Sidhi:  जिले की बेटी डॉ. शालिनी शुक्ला ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय, रीवा से बीएएमएस (BAMS) की पढ़ाई में वर्ष 2019 बैच में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ऐसे हासिल की सफलता

ग्राम बड़ोखर निवासी डॉ. शालिनी शुक्ला बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विंध्य एकेडमी, परसवार (चुरहट) से प्राप्त की और लगातार मेहनत व समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

परिवार का योगदान

डॉ. शालिनी शुक्ला स्वर्गीय अनुसुइया प्रसाद शुक्ला की पौत्री हैं। उनके पिता अनुराग दीप शुक्ला और माता पूनम शुक्ला (शिक्षिका) हैं। उनके छोटे भाई डॉ. संजीव शुक्ला भी प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं।

इस उपलब्धि पर परिवार के सभी सदस्यों—नाना-नानी, दादी, मामा-मामी, मौसी, बुआ एवं अन्य परिजनों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं।

आगे का लक्ष्य

डॉ. शालिनी शुक्ला ने कहा कि वे आगे भी सेवा भाव से कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button