सीधी

सोनवर्षा के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटा, महिला यात्री गंभीर रूप से घायल

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सीधी जिले के सोनवर्षा ग्राम के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, ऑटो सोनवर्षा से सीधी की ओर जा रहा था। इस दौरान सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे में वाहन का पहिया चला गया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार बिट्टन रावत, निवासी बारी, को गंभीर चोटें आई हैं।

 

हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन की गति काफी तेज थी और जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना हुई।

 

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने घायल महिला को वाहन से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।

 

अस्पताल चौकी प्रभारी देवराज सिंह ने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button