छत्तीसगढ़

महिला आरक्षक की वर्दी फाड़कर अर्धनग्न किया, 6 आरोपी गिरफ्तार; जुलूस निकालने पर भी उठे सवाल

ar 728 ad
AR News Live

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल पावर लिमिटेड (JPL) कोयला खदान के विरोध के दौरान महिला आरक्षक के साथ की गई अमानवीय और शर्मनाक हरकत ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षक की वर्दी फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया और घटना का वीडियो भी बनाया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चित्रसेन साव समेत अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सिग्नल चौक से न्यायालय तक उसका जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर लिपस्टिक लगाई गई, चप्पलों की माला पहनाई गई और उससे नारे लगवाए गए। सड़क पर उठक-बैठक भी कराई गई।
हालांकि इस कार्रवाई को लेकर कानूनी और मानवाधिकार स्तर पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं, क्योंकि कानून में आरोपी को सज़ा देना न्यायालय का अधिकार है, न कि पुलिस का।

महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी, वीडियो बनाया

घटना का करीब 40 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला आरक्षक रोते हुए प्रदर्शनकारियों से छोड़ने की गुहार लगाती नजर आती है। वह बार-बार “भाई” कहकर माफी मांगती है, जबकि प्रदर्शनकारी उसे धमकाते और अपमानित करते दिखाई देते हैं। इससे पहले एक महिला टीआई को लात मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में JPL कोयला खदान सेक्टर-1 के खिलाफ हुई जनसुनवाई के विरोध से जुड़ी है। खदान से प्रभावित 14 गांवों के लोग 12 दिसंबर से धरने पर बैठे थे
27 दिसंबर की सुबह लिबरा चौक पर करीब 300 लोग सड़क पर बैठ गए और आवागमन रोक दिया। पुलिस और प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही घंटों में भीड़ करीब 1000 लोगों तक पहुंच गई

दोपहर करीब ढाई बजे हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए। भीड़ ने बैरिकेड तोड़ दिए, पुलिस पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। तमनार थाना प्रभारी कमला पुषाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

सरकारी वाहनों और प्लांट में आगजनी

उग्र भीड़ ने मौके पर खड़ी पुलिस बस, जीप और एम्बुलेंस में आग लगा दी। इसके बाद भीड़ जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट में घुस गई, जहां कन्वेयर बेल्ट, दो ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। प्लांट कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई।

आरोपी और कार्रवाई

इस मामले में चित्रसेन साव मुख्य आरोपी है। अन्य आरोपियों में मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास और वनमाली राठिया (सभी ग्राम आमगांव निवासी) शामिल हैं। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button