सीधी

साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु सीधी पुलिस की जागरूकता मुहिम — “सावधानी ही सुरक्षा”

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से बचाव के प्रति सचेत करना है।

 

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली एवं जमोड़ी के नेतृत्व में आयोजित किए गए।

कोतवाली क्षेत्र में साइबर सुरक्षा संवाद

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोनान्चल बस स्टैंड, सीधी में यात्रियों एवं आसपास के व्यापारियों को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों एवं उनसे होने वाले वित्तीय नुकसान की जानकारी दी।

लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, OTP शेयरिंग, नकली कस्टमर केयर लिंक, QR कोड एवं सोशल मीडिया स्कैम्स से बचाव हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जमोड़ी पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में किया जागरूक

थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में व्यापारी वर्ग एवं आम जन को अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक एवं फर्जी योजनाओं के माध्यम से हो रही साइबर ठगी के प्रति सचेत किया गया।

संदिग्ध कॉल/लिंक पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने एवं किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

सीधी पुलिस की आमजन से अपील

 

  • अज्ञात लिंक, कॉल या संदेशों के झांसे में न आएं।
  • व्यक्तिगत व बैंक संबंधित जानकारी किसी को साझा न करें।
  • साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन 1930 पर दें।
  • अपने आसपास के लोगों को भी साइबर सतर्कता के प्रति जागरूक करें।

AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button