सीधी

सीधी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 33 वर्षीय महिला की मौत, इलाज के बाद क्लीनिक छोड़कर फरार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। बहरी थाना क्षेत्र के मायापुर में एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तैबूनिशा पति बदरुद्दीन, निवासी ग्राम कुंनझुन कला के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और गलत दवा देने से महिला की जान चली गई, जबकि घटना के बाद आरोपी डॉक्टर क्लीनिक से फरार हो गया।

AR news live

सीधी झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बिगड़ी तबीयत

परिजनों ने बताया कि महिला को शनिवार सुबह अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। तबीयत खराब होने पर उसे मायापुर के एक अवैध बंगाली  झोलाछाप डॉक्टर विश्वास के क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहां बोतल और इंजेक्शन लगाने के बाद चाय-बिस्कुट दिया गया। इलाज के दौरान ही महिला की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई।

सीधी झोलाछाप डॉक्टर पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पति बदरुद्दीन ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर से स्पष्ट कहा था कि अगर वह इलाज में सक्षम नहीं हैं तो महिला को जिला अस्पताल सीधी ले जाया जाए। लेकिन डॉक्टर विश्वास ने भरोसा दिलाया कि मरीज सामान्य है और कुछ घंटों में ठीक हो जाएगी। इलाज शुरू होने के दो घंटे के भीतर ही महिला की जान चली गई, जिससे परिवार में शोक का माहौल है।

सीधी झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना पर बहरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस ने तत्काल झोलाछाप डॉक्टर विश्वास के क्लीनिक को सील कर दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है।

सीधी झोलाछाप डॉक्टर पर पहले भी हुई थी कार्रवाई

गोपनीय सूत्रों के अनुसार, इसी झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर जुलाई माह में स्वास्थ्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी। लेकिन कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की कथित मिलीभगत से मामला दबा दिया गया और डॉक्टर से मासिक सुविधा शुल्क तय कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि आज एक निर्दोष महिला की जान चली गई।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button