क्राइम

कमर्जी पुलिस की दमदार कार्रवाई: ऑनरेक्स कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

कमर्जी। ऑनरेक्स कफ सिरप तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए कमर्जी पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक आरोपी को धर दबोचते हुए 90 शीशियां ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त कर लीं। इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट एवं ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी श्री आशुतोष द्विवेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

 

ऑनरेक्स कफ सिरप तस्करी पर पुलिस का शिकंजा

 

थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी को सूचना मिली कि ग्राम चिलरीकला निवासी रंजीत गौतम प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गांव में घेराबंदी की और आरोपी को बोरी के साथ पकड़ लिया। बोरी की तलाशी में ₹18,000 मूल्य की 90 शीशियां बरामद हुईं।

 

ऑनरेक्स कफ सिरप तस्करी में आरोपी गिरफ्तार

 

आरोपी रंजीत गौतम पिता भरत प्रसाद गौतम उम्र 25 वर्ष, ग्राम चिलरीकला निवासी है। पूछताछ में उसने प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप रखने और बेचने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/21, 22 एवं म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

 

ऑनरेक्स कफ सिरप तस्करी रोकने में पुलिस टीम का योगदान

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. विवेक द्विवेदी, सउनि. मनोज वर्मा, प्रधान आरक्षक अभय वर्मा, आरक्षक नीरज सिंह, शिवम पाण्डेय, शुभम सिंह, मुकेश रावत, सुनील डावर एवं अभिषेक त्रिपाठी ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम की तत्परता से इलाके में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने में सफलता मिली है।

 

ऑनरेक्स कफ सिरप तस्करी मामलों पर लगातार कार्रवाई जारी

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने कहा कि ऑनरेक्स कफ सिरप तस्करी जैसे मामलों पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज में नशे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button