क्राइम

रीवा पुलिस की करारी चोट: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में 91 लाख की गांजा तस्करी पकड़ी, अपराधियों में हड़कंप

ar 728 ad
AR News Live

रीवा | ‘ऑपरेशन प्रहार’ में 91 लाख की गांजा तस्करी पकड़ी रीवा पुलिस ने

रीवा पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार नशे के विरुद्ध करारी कार्यवाही कर रहा है। पुलिस महानिदेशक म.प्र. कैलाश मकवाना और रीवा आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 02 तस्करों को अजगरहा बाईपास से गिरफ्तार किया गया। इनसे 448 किलो गांजा (कीमत ₹31,36,000) और 02 ट्रक (कीमत ₹60,00,000) समेत कुल ₹91,36,000 का माल जब्त किया गया। इस मामले में थाना विश्वविद्यालय में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

‘ऑपरेशन प्रहार’ में रीवा पुलिस की विशेष कार्रवाई

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रीवा पुलिस नशे को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से निरंतर कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक हितेंद्रनाथ शर्मा, विजय सिंह, उप निरीक्षक अरविंद राठौर, शैल यादव और आईजी कार्यालय से सोनल झा सहित टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

‘ऑपरेशन प्रहार’ ने गांजा तस्करी पर रीवा पुलिस की पकड़ मजबूत की

रीवा पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। लगातार अभियानों से नशे का अवैध व्यापार करने वालों में भय का माहौल बन रहा है।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रीवा पुलिस की टीम का बड़ा योगदान

‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत रीवा पुलिस की टीम ने अपने समर्पण और सूझबूझ से बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी को पकड़ा। यह कार्रवाई रीवा जोन में नशे के विरुद्ध पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संकेत देती है।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के भविष्य की कार्य योजना

‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत रीवा पुलिस आगे भी नशे के विरुद्ध अपने अभियान को और तेज करेगी। आईजी गौरव राजपूत और एसपी विवेक सिंह ने स्पष्ट किया कि रीवा जोन में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button