छत्तीसगढ़

पति के अफेयर के चक्कर में पत्नी की पिटाई, रायपुर में गर्लफ्रेंड अपने भाई के साथ घर में घुसी

ar 728 ad
AR News Live

छत्तीसगढ। रायपुर में पति के अफेयर के चक्कर में पत्नी की पिटाई हो गई है। पति की गर्लफ्रेंड अपने भाई के साथ उसके घर में घुस गई। वो अपने प्रेमी को खोजने लगी। घर में मौजूद पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला गांधीनगर पंडरी के पास का है। अंकिता निहाल नाम की महिला ने थाने में शिकायत दी, उसने बताया कि 2022 में उसकी शादी हुई है। उसके पति अजय निहाल का मोहल्ले के रहने वाली सीमा नाग के साथ अफेयर है। 19 मार्च को रात 12 बजे के करीब सीमा नाग अपने भाई कौशिक नाग के साथ घर में घुस गईं।

पत्नी और उसकी बहन के साथ मारपीट

इस दौरान घर में अंकिता और उसकी बहन मौजूद थे। आरोपी अजय निहाल को खोजने लगे। तब महिला ने कहा कि वह यहां पर नहीं है। तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए अंकिता और उसकी बहन की पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने बाल पकड़ कर खींचा और पत्थर से भी हमला किया। इस हमले में दोनों महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button