सीधी जिले में भीषण सड़क हादसा: बल्कर और तूफान की टक्कर में 8 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

सीधी : सीधी जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बल्कर और तूफान गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत में 8 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा बीती रात करीब 2:30 बजे हुआ, जब झोखो से मैहर जा रही यात्रियों से भरी तूफान गाड़ी की टक्कर बल्कर वाहन से हो गई.
हादसे में मारे गए लोग साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. तूफान वाहन में कुल 21 लोग सवार थे, जो मटिहानी से मुण्डन संस्कार के लिए निकले थे. इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

मृतकों की नाम पता इस प्रकार
(1) कुंजलाल साहू पिता लखपति साहू उम्र 32 वर्ष निवासी पड़रिया,
(2) एतवरिया साहू पति राजमन साहू उम्र 48 वर्ष निवासी पड़रिया
(3) गंगा साहू पिता सहदेव साहू उम्र 60 वर्ष निवासी अमिलिया
(4) एतवरिया साहू पति दीनदयाल साहू उम्र 50 वर्ष निवासी देवरी
(5) सुखरजुआ पति श्यामलाल साहू उम्र 34 वर्ष निवासी देवरी
(6) फूलकली साहू पति तीरथ साहू उम्र 50 वर्ष निवासी देवरी
(7) सुशीला साहू पति लालमन साहू उम्र 40 वर्ष निवासी सभी मृतक बहरी थाना अंतर्गत के है जिसमें एक अमिलिया थाना से है।
हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य:
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रशासन ने शुरू की जांच:
स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के असल कारणों की गहराई से जांच कर रही है.
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल:
यह हादसा एक बार फिर इस बात को उजागर करता है कि यातायात नियमों का पालन करना और सावधानीपूर्वक वाहन चलाना कितना जरूरी है. इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है और प्रशासन पर भी सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने का दबाव बढ़ गया है.
सीधी जिले की इस भयावह दुर्घटना ने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है. स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जता रहे हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.




