बिजली के टावर के एंगल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जप्त किए चोरी किए गए एंगल

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन के नेतृत्व में पिपराँव पुलिस ने बिजली के टावर के एंगल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए एंगल बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।
घटना का विवरण
दिनांक 15 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (टी.एल.एम) उप संभाग रीवा के परिचालक (लाइन अटेंडेंट) ने चौकी पिपराँव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, बघवार के लिए आए बिजली के टावर के आईएमएस एंगल किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिए हैं।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पिपराँव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच में संदेही विजय सिंह गोंड (पिता लोली सिंह गोंड, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बुढ़गौना, चौकी पिपराँव) का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने चोरी किए गए एंगल पुलिस को जप्त करवा दिए।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया
वैधानिक कार्रवाई के उपरांत पुलिस ने आरोपी विजय सिंह गोंड को न्यायालय में पेश किया। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी पिपराँव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह, आरक्षक लक्ष्मीकांत पांडेय और सचिन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
– रिपोर्ट: पिपराँव पुलिस, जिला सीधी




