ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

सीधी में फिर सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, दर्जनभर से अधिक….

ar 728 ad
AR News Live

सीधी जिले में आज एक बार फिर से सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक यात्री बस के पलटने के कारण 14 यात्री घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी से डागा जा रही यात्री बस सेमरिया मध्यांचल ग्रामीण बैंक के पास सीधी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई है जिसमें 14 यात्री घायल हुए हैं।घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों द्वारा सभी को बस से बाहर निकाला गया। घायलों में कुछ यात्री गंभीर है हालांकि अभी किसी के मौत कि जानकारी नहीं है। सभी घायलों को सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

 

बता दें कि अभी कल सीधी टिकरी मार्ग पर बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था जिसमें 8 लोग असमय काल कवलित हो गए थे जिले में इन दिनों सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button