कलेक्टर ने तहसीलदारों के नवीन पदस्थापना आदेश किए जारी.

कलेक्टर ने तहसीलदारों के नवीन पदस्थापना आदेश किए जारी.
सीधी l कलेक्टर Saket Malviya ने आदेश जारी कर मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय भोपाल का आदेश दिनांक 25.03.2023 के परिपालन में जिले में उपस्थित प्रभारी तहसीलदारों को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से संबंधित तहसील कार्यालय में पदस्थ किया है।
जारी आदेशानुसार प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला को प्रभारी तहसीलदार चुरहट, प्रभारी तहसीलदार जान्हवी शुक्ला को प्रभारी नजूल तहसीलदार सीधी एवं प्रभारी तहसीलदार गोपद बनास (वृत्त-सेमरिया) में पदस्थ किया गया है।
राकेश कुमार शुक्ला प्रभारी तहसीलदार चुरहट के कार्यभार ग्रहण करने पर अमृता सुमन नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार चुरहट के प्रभार से मुक्त होगी तथा तहसील रामपुर नैकिन का प्रभार यथावत रहेगा। जान्हवी शुक्ला प्रभारी नजूल तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार गोपद बनास (वृत्त-सेमरिया) जिला सीधी कार्यभार ग्रहण करने पर सौरभ मिश्रा नायब तहसीलदार तहसील गोपद बनास (वृत्त-सेमरिया) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।




