फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी से मचा बवाल, कांग्रेसियों ने की खड्डी चौकी में शिकायत..

फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी से मचा बवाल, कांग्रेसियों ने की खड्डी चौकी में शिकायत..
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। चुरहट विधानसभा के नाम से आईडी के द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अश्लील भाषा और शब्दों का प्रयोग किया है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित काका द्विवेदी ने नाराजगी जताते हुए खड्डी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है, श्री द्विवेदी ने कहा कि जो टिप्पणी चुरहट विधानसभा नाम की फेसबुक आईडी ने की है वह बेहद अश्लील है जिसे लेकर चुरहट विधानसभा के नाम से फेसबुक आइडी एक बार और अशोभनीय पोस्ट फिर से किया गया है सहन करना कांग्रेसियों के लिए संभव नहीं है, शिकायत दर्ज कराने में, अमित काका द्विवेदी, नवीन सिंह,अमर सिंह, कृष्णा सिंह, बिल्लू सिंह, सतेन्द्र सिंह, रोहित पाण्डेय, अरूण रावत, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।




