50 हजार रूपये कीमती अवैध मादक पदार्थ 5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी बहरी पुलिस की गिरफ्त में।

50 हजार रूपये कीमती अवैध मादक पदार्थ 5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी बहरी पुलिस की गिरफ्त में।
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूश्री अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह के नेतृत्व में 50 हजार रुपये कीमती अवैध मादक पदार्थ 5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी बहरी पुलिस के गिरफ्त में
*मामला विवरण*
दिनांक 04.04.2023 को थाना प्रभारी बहरी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामडीह में दो व्यक्ति पुड़िया बनाकर कर गांजे की बिक्री करने हेतु रखे है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी बहरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई जो मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम रामडीह में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई जो एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में कुछ लेकर बैठा था तथा दूसरा बगल में बैठकर पुड़िया बना रहा था जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिसमे घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा गया तथा दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गया जिसे गिरफ़्तार करने हेतु अलग से टीम लगाई गई। आरोपियों के पास रखी बोरी एवं पुड़िया की खोलकर देखे तो गांजा जैसा पदार्थ मिला जिसको तौलने पर 5 किलो ग्राम पाया गया जिसकी कीमत लगभग 50000 रुपए होगी। उक्त आरोपियों का यह कृत्य धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की दण्डनीय पाये जाने से एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
*उपरोक्त समस्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह, सउनि राजनीश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह तोमर आरक्षक 279 विवेक द्विवेदी तथा आर चालक पुष्पराज बागरी का विशेष योगदान रहा l




