शिवाजी महाराज को याद कर शिवसैनिकों ने मनाई पुण्यतिथि

शिवाजी महाराज को याद कर शिवसैनिकों ने मनाई पुण्यतिथि
सीधी l शिवसेना जिला इकाई द्वारा जिला कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज को याद कर पुण्यतिथि मनाई
इस बीच शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडेय ने याद कर नमन करते हुए कहा की शिवाजी महाराज की मृत्यु 3 अप्रैल 1680को हुई शिवाजी महाराज एक महान मराठा वीर थे उन्होंने अपनी सूझबूझ और पराक्रम से मराठा साम्राज्य की स्थापना की शिवाजी महाराज की खासियत वाकई प्रेरित करने वाली हैं कई वर्षों तक मुगल शासक औरंगजेब से जंगी संघर्ष किया सन 1674 शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ वा छत्रपति शिवाजी महाराज बने 1674 में राजगद्दी रायगढ़ की सभाली छापामार युद्ध की रणनीति शिवाजी महाराज में शुरुआत की शिवाजी महाराज जब राजगद्दी संभाली दो हजार सैनिकों की टोली मिली और उन्होंने अपनी वीरता पराक्रम से उस फौज को 10000 में तब्दील कर दिया गुरिल्ला युद्ध को जन्म दिया मुगलों को कड़ी टक्कर दी मृत्यु उपरांत 40000 घुड़सवार थे 100000 पैदल सैनिक शिवाजी महाराज के पास थे 1200 करीब हाथी थी शिवाजी महाराज कि जितनी वीरगाथा इकाई जाए कम है आज युवाओं को ऐसे वीर महान योद्धा के इतिहास से रूबरू होने की जरूरत है जो समाज को सही निर्माण भविष्य में देता रहेगा
इस बीच प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विवेक पांडे, जिला उपाध्यक्ष राज राखन सिंह चौहान, विधान सभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा,सहसचिव विक्रम चौहान, जिला मंत्री रमेश शर्मा उर्फ लाला,नगर अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल भोले, नगर सहसयोजक राजन मिश्रा, युवा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना सिंह, साजन कुमार सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद l




