सीधी

सेमरिया पुलिस ने 869 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हनुमानगढ़ गांव में खेत के पीछे दी दबिश; जब्त गांजे की कीमत 8,690 रुपये, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेमरिया पुलिस ने ग्राम हनुमानगढ़ में कार्रवाई करते हुए 869 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 8,690 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को कार्यवाहक थाना प्रभारी सेमरिया सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनुमानगढ़ निवासी शिवबालक यादव अपने घर के पीछे खेत में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके से शिवबालक यादव, पिता स्वर्गीय दुलारे यादव, निवासी ग्राम हनुमानगढ़ के कब्जे से एक पन्नी में रखा 869 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी, आरक्षक मनीष शुक्ला, अमित तिवारी, विनीत सिंह और प्रधान आरक्षक चालक जितेंद्र बागरी शामिल रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button